उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी, उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

Share now

इस बार महंगी नहीं होगी बिजली
कुछ उपभोक्ता श्रेणी में हुआ बदलाव

देहरादून। प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार प्रदेश में बिजली महंगी नहीं होगी। नियामक आयोग ने इस साल टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य विधि अनुराग शर्मा, सदस्य तकनीकी प्रभात किशोर डिमरी की प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर नियामक आयोग से 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी मांगी थी। लेकिन आयोग ने ट्रैरिफ बढ़ाने से मना कर दिया है। वहीं, कुछ उपभोक्ता श्रेणी में बदलाव किया गया है। प्रीपेड मीटर योजना का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में 4% और अन्य को 3% की छूट मिलेगी। साथ ही आयोग ने यूपीसीएल को 10 सबसे ज्यादा हानि वाले फीडर की पहचान के लिए समिति गठित करने के आदेश दिए।