*शनाया कपूर से लेकर ओरी तक, मुंबई में लाडुरी की ग्रैंड वेलेंटाइन लॉन्च पार्टी!*
*मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा बीकेसी में लाडुरी की ग्रैंड वेलेंटाइन लॉन्च पार्टी!*
सीके इसरानी ग्रुप की को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर चांदनी नाथ इसरानी ने मुंबई में लाडुरी के ग्रैंड इंट्रोडक्शन की घोषणा की, जो शहर के कुलिनरी लैंडस्केप में किसी माइलस्टोन से कम नहीं है। बहुप्रतीक्षित वैलेंटाइन पार्टी बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में जियो वर्ल्ड प्लाजा में हुई।
एक शताब्दी से अधिक की लिगेसी के साथ, लाडुरी एलिगेंस, सोफिस्टिकेशन और क्राफ्टमैनशिप का पर्याय है। अपने मैकरॉन, टेस्टी पेस्ट्री और चाय के लिए प्रसिद्ध है। लाडुरी इंदलजेंस का एक ग्लोबल सिंबल बन गया है। 1862 में स्थापित लाडुरी ने मुंबई शहर की शोभा बढ़ा दी है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में प्रतिष्ठित जियो वर्ल्ड प्लाजा के भीतर स्थित, लाडुरी फ़ूड एनथुसीएस्ट के लिए अपना पेरिसियन लक्ज़री लेकर आया है। इंडस्ट्री में एक विजिनरी लीडर के रूप में पहचाने जाने वाले चांदनी नाथ इसरानी, एलिगेंस और इंदलजेंस के एक मशहूर सिंबल लाडुरी को लाने की पहल का नेतृत्व कर रहीं हैं।
मुंबई आउटलेट का उद्घाटन 13 फरवरी, 2024 को एक ग्रैंड वेलेंटाइन पार्टी के साथ किया गया था। हर इंडस्ट्री के मशहूर हस्तियों ने इस इवेंट में उत्साह और ग्लैमर की एक परत जोड़ दी। शनाया कपूर, ओरी, श्रिया सरन जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई, जिससे लाडुरी के मुंबई अराइवल का आकर्षण और बढ़ गया।
शानदार अनुभव प्रदान करने के समर्पण के साथ, लाडुरी अपनी असाधारण ऑफरिंग और टाइमलेस अट्रैक्शन से मुंबईकरों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए तैयार है। जियो वर्ल्ड प्लाजा में लाडुरी का उद्घाटन न सिर्फ एक माइलस्टोन है बल्कि मुंबई की रफ्तारभरी लाइफस्टाइल में इनोवेशन और सोफिस्टिकेशन को भी दर्शाता है।

More Stories
इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग को उत्तराखंड में मिला नया नेतृत्व रवीन्द्र राठौड़ बने प्रदेश उपाध्यक्ष
Uttarakhand Premier League 2025 – Bigger. Louder. Unforgettable.
टीवीएस मोटर कंपनी ने लॉन्च किया टीवीएस एनटॉर्क 150 भारत का सबसे तेज़ और पहला हाइपर स्पोर्ट स्कूटर