हरिद्वार निवासी एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए GST कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी प्रमोद सेमवाल (उपनल कर्मी), डाटा क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी शिकायतकर्ता से वर्ष 2017 के VAT टैक्स के निपटान के नाम पर 20 हजार रुपये की अवैध मांग कर रहा था। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की गई, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।
सतर्कता टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

More Stories
बड़ी खबर: हल्दानी मेडिकल कॉलेज को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
उत्तराखंड में बिजली 18.50% महंगी करने का प्रस्ताव, किसानों में भारी नाराज़गी
ब्रेकिंग: हल्द्वानी में ठेकेदार ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली