देहरादून। राजधानी दून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती होने से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए।
गुरुवार को रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।
पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। मौके पर तमाम ज्वैलर्स और सराफा मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
More Stories
ग्राफिक एरा में मूट कोर्ट प्रतियोगिता शुरू कानून पेशा नहीं जिम्मेदरी है- जस्टिस कुमार
श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने की परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश के पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी से शिष्टाचार भेंट
राष्ट्रीय खोज एवं बचाव (CSSR) प्रतियोगिता में एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस का शानदार प्रदर्शन -द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम किया रोशन