*16 अगस्त 2024 को, SDRF के सेनानायक श्री मणिकांत मिश्रा ने SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर में स्थित SDRF की टीमों के साथ सम्मेलन का आयोजन किया।*
आपदा राहत कार्य:
*केदारनाथ और घनसाली में 31 जुलाई 2024 को हुई आपदा*: कमांडेंट श्री मणिकांत मिश्रा ने कहा कि 31 जुलाई 2024 को केदारनाथ और घनसाली क्षेत्र में हुई आपदा में एसडीआरएफ के जवानों ने कठिन परिस्थितियों में अद्वितीय साहस और समर्पण का प्रदर्शन करते हुए 8,000 से अधिक श्रद्धालुओं को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। उनके त्वरित और प्रभावी राहत कार्यों ने हजारों जिंदगियों को बचाया। कावंड मेले में 165 से अधिक कांवडियों की जान बचाकर एसडीआरएफ जवानों ने एक मिसाल पेश की है
*उधमसिंहनगर और चम्पावत में जलभराव*: SDRF ने 600 से अधिक लोगों को राफ्ट के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
*बधाई एवं शुभकामनाएं-* श्री मणिकांत मिश्रा ने उपसेनानायक श्री विजेंद्र दत्त डोभाल को सराहनीय सेवा के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मिले पदक, निरीक्षक श्री हरक सिंह राणा को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक और निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद निरीक्षक कविंद्र सजवाण और आरक्षी विपिन आर्य, मातबर सिंह और देवेंद्र सिंह को डीजीपी महोदय द्वारा प्रदान किए गए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह की बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
*सुरक्षा और सतर्कता:*
श्री मणिकांत मिश्रा ने मौसम और आपदा की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए SDRF की सभी पोस्टों पर तैनात जवानों को 24 घंटे अलर्ट रहने एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सर्च ऑपरेशन जारी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रेस्क्यू कार्यों में ड्रोन का भी ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने पर जोर दिया।
सम्मेलन के दौरान उपसेनानायक श्री विजेन्द्र दत्त डोभाल, श्री मिथिलेश कुमार सहायक सेनानायक श्री श्यामदत्त नौटियाल इत्यादि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

More Stories
वॉलीबॉल में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज अव्वल
देहरादून पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी दिनेश नेगी का निधन, ट्यूमर से जूझते हुए हारे जिंदगी की जंग
उत्तराखंड में चाइनीज बताकर त्रिपुरा के छात्र की हत्या मामला:मौत के चाैथे दिन CM धामी ने छात्र के पिता से बात की; कहा- यहां ऐसा माहौल कभी नहीं रहा