आज दिनाँक 30 अक्टूबर 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रौठिया के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर SI धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जो जवाड़ी बायपास से होते हुए रुद्रप्रयाग की तरफ आते समय अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर वैकल्पिक मार्ग से होते हुए खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनाई व उक्त व्यक्ति के शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
*मृतक का विवरण:-* उमेद सिंह नेगी s/o जगत सिंह नेगी 52 वर्ष, निवासी- ग्राम फड़किया रुद्रप्रयाग।
More Stories
नन्हे मुन्नों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सनफॉक्स ने मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में पहला मरीज अनुभव केंद्र (Patient Experience Center) शुरू किया, ताकि लोग समय पर दिल की बीमारी पहचान सकें
नई तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे उत्तराखण्ड के लिए आज का दिन विशेष है।- Lt-Gen Gurmit Singh