*जनपद चम्पावत- खाई में गिरे घायल के लिए देवदूत बने SDRF जवान, रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल।*
आज दिनाँक 24 मार्च 2024 को आपदा कंट्रोल रूम, चम्पावत द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि मरोड़ा खाल के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना मिलते ही SI डूंगर सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सिविल पुलिस व फायर सर्विस के जवानों के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।
*घायल का विवरण:-* कृष्णराम पुत्र श्री नारायण राम, उम्र- 40 वर्ष, निवासी मरोड़ाखाल, चम्पावत।
More Stories
उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून के हल्दूवाला स्थित बॉर्डर 2 के सेट पर सुप्रसिद्ध अभिनेता सनी देओल और निर्देशक अनुराग सिंह से मुलाकात की।
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक
देहरादून स्थित खाद्य संरक्षा व औषधि प्रशासन (FDA) के कार्यालय में आज औषधि नियमन प्रणाली को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने और अधिकारियों के क्षमता निर्माण हेतु एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।