मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 51 लाख की धनराशि का योगदान दिया गया।
मुख्यमंत्री ने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि निश्चित रूप से विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जा रहा यह सहयोग सराहनीय है।


More Stories
UREDA की प्रोजेक्ट मैनेजर की मौत, पति सहित 5 पर मुकदमा दर्ज
चमोली के बुजुर्ग की हिरासत में मौत, परिवार ने हरियाणा पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
टिहरी में शिक्षा क्रांति : मदननेगी में खुल रहा केंद्रीय विद्यालय, 2026 से एडमिशन शुरू!