टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे सुधांशु लुथरा, अयोध्या के राजनीतिक व उद्योगपति मित्रों संग लिया आशीर्वाद
देहरादून: देहरादून के स्थानीय निवासी सुधांशु लुथरा आज अयोध्या से पधारे अपने सम्मानित मित्रों श्री आलोक सिंह और श्री संजय सिंह के साथ टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। श्री आलोक सिंह अयोध्या के एक सक्रिय राजनीतिक व्यक्तित्व हैं और ऊँचे स्तर के व्यवसायों से भी जुड़े हुए हैं।
इस अवसर पर सभी ने मंदिर में दर्शन कर टपकेश्वर महादेव के महंत महाराज जी से भेंट की, उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन हेतु आमंत्रित किया।

महाराज जी ने भी सभी अतिथियों को अगस्त माह में आयोजित होने वाली टपकेश्वर शोभा यात्रा में सादर आमंत्रित किया। यह भेंट धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक रही

More Stories
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़कर अपनी ABHA ID अवश्य बनाएं : उनियाल
बागेश्वर में जनगणना 2026 की शुरुआत: 25 अप्रैल से घर-घर सर्वे, 10 अप्रैल से Self Enumeration शुरू
धामी सरकार का बड़ा कदम: 12 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, कृषि क्षेत्र को मिलेगा नया बल