आज दिनांक 05 मई 2025 को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर से ऊपर आगरा (उत्तर प्रदेश) से यात्रा पर आईं एक 59 वर्षीय महिला श्रद्धालु भगवान देवी,अत्यधिक ठंड (हाइपोथर्मिया) के कारण बेहोश हो गईं। सूचना मिलते ही भैरव मंदिर के पास तैनात एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त महिला को प्राथमिक उपचार दिया। इसके उपरांत एसडीआरएफ की महिला कार्मिकों द्वारा उक्त महिला श्रद्धालु को सुरक्षित जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया।
इसी दौरान यमुनोत्री मार्ग पर फारेस्ट डाइवर्जन के पास एक यात्री संजय सिंह, उम्र 53 वर्ष, निवासी उत्तर-प्रदेश का आक्सीजन लेवल कम होने के कारण बेहोश हो गये थे,जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा भन्डेली गाड के पास आक्सीजन प्रदान किया गया।जिससे उक्त व्यक्ति की स्थिति में सुधार हुआ।

More Stories
होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए