
हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में छड़याल नायक क्षेत्र में अवैध बेसमेंट खुदान की शिकायत पर उपजिलाधिकारी राहुल शाह हल्द्वानी , राजस्व विभाग तथा खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई।
मौके से एक जेसीबी एवं एक डंपर को सीज किया गया। साथ ही, डंपर पर ₹2,00,000 एवं जेसीबी पर ₹30,000 का जुर्माना लगाया गया। अवैध बेसमेंट खनन किए जाने पर भू-स्वामी पर ₹1,40,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More Stories
CM के निर्देश: शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें
ऋषिकेश में विदेशी महिला की संदिग्ध मौत, होटल की तीसरी मंजिल से गिरी
खनन के दौरान खतरा: अचानक बढ़ा जलस्तर, अलकनंदा में फंसा डंपर, SDRF ने किया रेस्क्यू