भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का एलान कर दिया। 19 फरवरी से दुबई में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए चुने गए स्क्वॉड में चार स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है।
इस टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को नहीं रखा गया है। हैरानी की बात यह है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है।
चार स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों के साथ दुबई जाएगा भारत
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को रखा गया है। बुमराह को भले ही टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी मौजूदगी फिटनेस हासिल करने पर निर्भर करेगी। दुबई की पिचें तेज गेंदबाजों की ज्यादा मदद नहीं करती लिहाजा भारत ने वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप की तरह चार स्पिनरों कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को चुना है।
सिराज को नहीं मिला मौका
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल नहीं करने पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आंकड़ों के जरिए बताया कि जनवरी 2022 से अब तक वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज भारत के तेज गेंदबाज हैं। सिराज ने 2022-2024 तक कुल 43 वनडे मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 5.11 की इकोनॉमी रेट से 71 विकेट चटकाए हैं।
वहीं, शमी ने 2022-23 तक खेले 22 मुकाबलों में 47 विकेट हासिल किए। इसके अलावा बुमराह ने इस दौरान 22 मैचों में 41 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप सिंह ने 2022-24 के बीच खेले आठ वनडे मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए हैं।
रोहित ने बताई सिराज को शामिल नहीं करने की वजह
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल नहीं करने का कारण बताया। उन्होंने कहा- हम ऐसी टीम चाहते थे जिसमें हमारे पास दोनों विकल्प हों यानी नई गेंद से गेंदबाजी का और डैथ ओवरों का भी। हम चाहते थे कि अर्शदीप सिंह आखिर में और मोहम्मद शमी नयी गेंद से गेंदबाजी करे। अगर सिराज नई गेंद से गेंदबाजी नहीं कर रहा है तो वह उतना प्रभावित नहीं कर पाता।
हिटमैन ने आगे कहा- हमने इस पर विस्तार से बात की और हम तीन तेज गेंदबाजों को ही लेकर जा रहे हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि सारे हरफनमौला उपलब्ध हों । सिराज के लिये यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं था । हमें विशेष भूमिका के लिए विशेष खिलाड़ी चाहिए।

More Stories
वॉलीबॉल में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज अव्वल
Bhairav Kali Trust Shows Support for Blind Cricket Team
Uttarakhand Premier League 2025 – Bigger. Louder. Unforgettable.