अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों के चलते कार्तिक स्वामी मंदिर परिसर में आज हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य योग के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता रहा। योग दिवस, हरित योग कार्यक्रम का शुभारंभ योग अनुदेशक श्री रविन्द्र सिंह व श्री राजीव तिवारी द्वारा प्रातः 8 बजे सूर्य नमस्कार व सामूहिक योग अभ्यास के साथ हुआ।
इस अवसर पर डाॅ. मनीष बर्तवाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग को जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं व पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर योग सत्र के पश्चात् प्रतिभागियों द्वारा मंदिर प्रांगण व आस-पास के क्षेत्रों में पौधरोपण भी किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के औषधीय व छायादार पौधे रोपे गए।

More Stories
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़कर अपनी ABHA ID अवश्य बनाएं : उनियाल
बागेश्वर में जनगणना 2026 की शुरुआत: 25 अप्रैल से घर-घर सर्वे, 10 अप्रैल से Self Enumeration शुरू
धामी सरकार का बड़ा कदम: 12 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, कृषि क्षेत्र को मिलेगा नया बल