नैनीताल। शहर निवासी एवरेस्ट विजेता तूसी साह व पर्वतारोही अनित साह की बेटी नंदादेवी साह ने आठ साल की उम्र में 5300 मीटर व 17.480 फिट ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन को फतह कर इतिहास रच दिया।
आल सेंट्स कालेज नैनीताल में चौथी कक्षा में अध्ययनरत बच्ची ने दल के लीडर पापा के साथ रुद्र गौरा माउंटेन एल्टीट्यूड में चढ़ाई की।
तीन से 15 जून तक लीडर अनित साह के नेतृत्व में एक्सपीडिशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ पुणे के पहुंचे डा. नीलम बैद, डा. संजय बैड, डा. शशांक शोत्रीय, डा. बसंत अल्बा , नैनीताल की करुणा साह, मुक्तेश्वर के देवेन सिंह रौतेला आदि 25 सदस्य खराब मौसम व भारी बर्फबारी के बीच गंगोत्री साइट माउंट रुद्र गहरा गोएरा से नीचे आना पड़ा।
नंदा साह बचपन से ही उत्साह के साथ अपनी मम्मी पापा के साथ क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग में जाती रहती है,
इस साल नंदा शीतकाल में मम्मी के साथ लद्दाख हिमालय में आइस क्लाइंबिंग करने भी गई थी। अभी तक दयारा बुग्याल, चंद्र शिला, इंद्रहारा बेस कैंप, छोटा कैलास ट्रेक कर चुकी है।

More Stories
अब नहीं बनेगी कूड़ाघर रिस्पना! डीएम खुद उतरे मैदान में, 12 जेसीबी-15 डम्परों के साथ शुरू हुआ ‘मिशन पुनर्जीवन
सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत किए 105 करोड़ रुपए