चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के बीच उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जिला प्रशासन की टीमें लापता हेलीकॉप्टर की तलाश में जुट गई हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका भी जताई है।
हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और उसके लापता होने की वास्तविक वजह क्या है, इस संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। चमोली के जिलाधिकारी ने घटना की पुष्टि की है।
हेलीकॉप्टर की तलाश जारी है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
देहरादून: 14 लाख रुपये की लूट में दो और आरोपी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दबोचे गए दोनों अभियुक्त
चमोली में भालू का बढ़ता आतंक: बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल ने जारी की एसओपी, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल