ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं ने सीखे फिल्म मेकिंग के गुरू
देहरादून, 3 सितम्बर। फिल्म निर्देशक मानवी बेदी ने कहा कि हर फिल्म एक नई कहानी से रूबरू कराती है, फिल्मों की दुनिया वास्तविकता से भले ही अलग हो लेकिन उसमें निभाए गए किरदार आम नागरिकों से जुड़े हुए होते हैं।
यह बात आज उन्होंने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में फिल्म मेकिंग विषय पर आयोजित मास्टर क्लास में कही। मानवी नेे छात्र-छात्राओं को फिल्म बनाने के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। मास्टर क्लास का आयोजन डिपार्टमेण्ट आॅफ मीडिया एण्ड माॅस कम्यूनिकेशन ने किया। कार्यक्रम में एचओडी डा. ताहा सिद्धिकी, डा. हिमानी बिंजोला, डा. अंकिता उनियाल, नवनीत गैरोला, आकृती ढौंडियाल, विपुल तिवारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
More Stories
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों के चलते कार्तिक स्वामी मंदिर परिसर में आज हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष- संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल प्रतिभाग किया।
भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता