जनपद पौड़ी भ्रमण के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया थाना सतपुली का निरीक्षण
*महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिए निर्देश, महिलाओं की समस्याओं को संवेनशीलता से सुने*
आपको बता दें कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल जनपद पौड़ी के दो दिवसीय भ्रमण के दौरे पर है। इस दौरे के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष ने थाना सतपुली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अध्यक्ष से महिलाओं से संबंधित केसों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक थाने में महिला डैस्क (हैल्प लाइन) में की सुनवाई की जाती है अधिकतम मामलों में मौके पर निस्तारण हो जाता है, अन्यथा महिलाएं अपने अधिकारों के लिए राज्य महिला आयोग में आ सकती है।
निरीक्षण के समय जानकारी में पाया गया कि थाना सतपुली में वर्ष 2025 में महिला सम्बन्धी केवल दो केस पंजीकृत हुए थे। दोनों का आपस में समझौता करा कर मामले का निस्तारण कर दिया गया है।
कुसुम कण्डवाल ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सुरक्षा को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। आयोग की अध्यक्ष ने थाने में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि पुलिस महिलाओं के लिए व उनसे सम्बंधित मामलों में संवेदनशील रहें एवम शीघ्र अति शीघ्र महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण करें।

More Stories
फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस