सीएम धामी ने भ्रष्टाचार पर एक बार फिर चेतावनी दी, करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संकल्प को दोहराया
थराली के एक कार्यक्रम में सीएम धामी ने करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के अपने मजबूत इरादे को दोहराते हुए अधिकारियों कार्मिकों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि हाल ही में थराली में निर्माणाधीन पुल बीच में ही गिर गया। यह सरासर बहुत बड़ी लापरवाही है। मैंने तत्काल इसका संज्ञान लिया। तुरंत तीनों इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया। इतना ही नहीं कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतेगा अथवा काम में ढिलाई करेगा, जनता के प्रति अपने कर्तव्यों से विमुख होगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जहां तीनों इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया है, यह जनता का धन है, जो उनकी गाढ़ी खून पसीने की कमाई का पैसा है, जो राज्य के विकास के काम आता। हमने तय किया है कि निर्माणाधीन कार्य के दौरान जो पैसे की बर्बादी हुई है, उसकी भरपाई भी उसी ठेकेदार से की जाएगी जिसके पास निर्माणाधीन पुल का टेंडर था।

More Stories
देहरादून में पार्किंग संकट होगा दूर! परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी विशाल अंडरग्राउंड पार्किंग, राजपुर रोड पर एलिवेटेड पार्किंग की तैयारी
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 33 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी
उत्तराखंड Weather Alert: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून में अगले 3 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, चारधाम यात्रा पर भी असर