मुख्यमंत्री धामी करेंगे डालनवाला थाना और घंटाघर में कार्यक्रम का उद्घाटन
देहरादून, :
राजधानी देहरादून में आज शाम 6 बजे डालनवाला थाना क्षेत्र से 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रिमोट कंट्रोल से इन सायरनों का एक साथ लोकार्पण करेंगे। ये सायरन 8 से 16 किलोमीटर की दूरी तक आवाज़ पहुंचा सकते हैं और आपदा या आपातकालीन स्थिति में नागरिकों को तुरंत सचेत करेंगे।
सायरन लोकार्पण के बाद शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी पहल के तहत ऐतिहासिक घंटाघर के सौंदर्यीकरण, बगीचे, रंगीन फव्वारे और हाई बीम लाइटिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, देहरादून क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी और आईएसबीटी में स्थापित 4 आधुनिक हिलांस कैंटीन का लोकार्पण भी किया जाएगा, जो स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित होंगे और लोगों को स्वरोजगार के अवसर देंगे।
बाल भिक्षावृत्ति निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 56 बच्चों को शिक्षा में प्रवेश दिलाया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों को सायरन की आवाज़ से पैनिक न होने के लिए पहले ही जानकारी दे दी है।

More Stories
उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती का आगाज़: 4 जिलों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, नई आयु सीमा लागू – पात्रता और प्रक्रिया जानें
देहरादून मर्डर केस: गैंगस्टर विक्रम शर्मा के शूटर हरिद्वार होटल में रुके, वारदात के लिए किराए पर ली स्कूटी-बाइक
लालकुआं हाईवे पर ट्रक का तांडव, आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त