देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने 24 अगस्त को स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर तीन स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान टीम ने स्पा सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, ग्राहकों के आने-जाने संबंधी रजिस्टर और कर्मचारियों के सत्यापन की जानकारी ली। पुलिस ने सभी संचालकों को अपने दस्तावेज नियमित रूप से अपडेट रखने और सीसीटीवी कैमरों को हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।

जांच में स्पा सेंटरों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराया जाना पाया गया। इस पर तीन स्पा सेंटरों के खिलाफ धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सेंटरों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।


More Stories
चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 लाख पार श्रद्धालुओं की संख्या; CM धामी ने कसी व्यवस्थाओं की कमर
किशाऊ बांध परियोजना पर आज छह राज्यों के बीच होगा MoU, अमित शाह की अध्यक्षता में समारोह
सीटीईटी-2026 की परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को, सीबीएसई ने जारी की तारीख