
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति अचानक सिंचाई विभाग की नहर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही काठगोदाम पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत खोजबीन शुरू कर दी गई।
थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि नहर में गिरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल जल पुलिस और थाना पुलिस संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही हैं। अब तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सर्च ऑपरेशन जारी है और व्यक्ति की पहचान की भी कोशिश की जा रही है।

More Stories
महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद।
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात