
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति अचानक सिंचाई विभाग की नहर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही काठगोदाम पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत खोजबीन शुरू कर दी गई।
थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि नहर में गिरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल जल पुलिस और थाना पुलिस संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही हैं। अब तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सर्च ऑपरेशन जारी है और व्यक्ति की पहचान की भी कोशिश की जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए ₹99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखंड में विकास
उत्तराखंड BJP का मिशन 2027: ‘एक बूथ-एक वोट’ पर फोकस, देवभूमि को ‘अभेद दुर्ग’ बनाने का संकल्प
सौरभ बहुगुणा के प्रयास रंग लाए: गोला नदी पर ₹18.78 करोड़ से बनेगा 250 मीटर लंबा पुल, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ