हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ चौराहे के पास बीती रात चलती बस में आग लग गई। आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
बाइक की टक्कर के बाद बस में लगी आग
घटना देर रात मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ चौराहे के पास हुई, जहां एक प्राइवेट बस में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल बस से टकरा गई। टक्कर के कारण मोटरसाइकिल में आग लग गई और वह बस के नीचे जा घुसी, जिसके बाद बस में भी आग लग गई। देखते ही देखते बस में आग काग गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
बड़ा हादसा होने से टला
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि बस में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में मोटरसाइकिल सवार या अन्य किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


More Stories
उत्तराखंड के पर्वतीय सीमांत क्षेत्रों से उठेगी विज्ञान, नवाचार और जिज्ञासा की नई उड़ान
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित: महाराज