देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसंत विहार क्षेत्र में देर रात सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
देर रात मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
जानकारी के अनुसार, 25/26 अप्रैल की रात हरबंशवाला बैरियर पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की नीली स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे बैरियर तोड़कर तेज गति से फरार हो गए। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अब्दुल्ला और शाहनवाज सलमानी बताए
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर), जिंदा और खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अब्दुल्ला और शाहनवाज सलमानी बताए। अब्दुल्ला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद में कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बसंत विहार में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर
रामनगर में बाघ का आतंक: लोगों की आंखों के सामने घोड़े को घसीटकर जंगल ले गया बाघ
देहरादून में बदला मौसम का मिजाज, आज Orange Alert; भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट