चोरगलिया–सितारगंज मार्गचोरगलिया–सितारगंज मार्ग पर तेज रफ्तार का खौफनाक नज़ारा देखने को मिला, जहां एक तेज गति से आ रही कार ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया।
गनीमत रही कि इस भयावह हादसे में दोनों वाहन चालकों की जान बाल-बाल बच गई और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सड़क पर लगे जाम को कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


More Stories
शराब के नशे में जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार
वाणी कपूर की शानदार प्रस्तुति से झूमा UPL 2026 का मंच, स्थानीय कलाकारों ने भी बिखेरे प्रतिभा के रंग
मोहब्बेवाला हादसों पर प्रशासन सख्त: डीएम-एसएसपी ने किया हाईवे का निरीक्षण