मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने छठ पूजा के पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम और सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व सूर्यदेव और छठी मैया के प्रति अटूट आस्था एवं समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को भी मजबूत करता है।
मुख्य सचिव ने सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा उत्तराखंड प्रदेश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।


More Stories
आदि गौरव महोत्सव 2026 का देहरादून में भव्य शोभायात्रा के साथ शुभारंभ
ए. आर. रहमान, इम्तियाज़ अली, विशाल-रेखा भारद्वाज और शबाना आज़मी समेत देश की दिग्गज हस्तियां जुटेंगी देहरादून में, 27 नवंबर से शुरू होगा देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग, छठ घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण