पंतनगर/लालकुआं: ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान ध्रुव राजपूत (निवासी शिव कॉलोनी, जवाहर नगर, पंतनगर) के रूप में हुई है।
घर ले जाकर किया दुष्कर्म
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार रात पंतनगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री और आरोपी ध्रुव राजपूत एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मंगलवार शाम को ध्रुव उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहाँ उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाई। आरोपी के खिलाफ पाक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात आरोपी ध्रुव राजपूत को पंतनगर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

More Stories
देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 1.59 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई KYC
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
देहरादून एयरपोर्ट का होगा बड़ा कायाकल्प, अत्याधुनिक रडार से नई ATC बिल्डिंग तक कई बड़े प्रोजेक्ट; कमर्शियल वाहनों का टोल भी ₹345 से घटकर ₹80