देहरादून: प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तीन माह से वेतन न मिलने के मामले में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित वेतन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा किसी भी कर्मचारी को आर्थिक कठिनाई का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को
भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की हिदायत देते हुए समय पर वेतन भुगतान करने के निर्देश दिए।


More Stories
उत्तराखंड की तीन जलविद्युत परियोजनाओं को मिली मंजूरी, 886 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
लोहाघाट कांग्रेस में गुटबाजी, मुन्ना ढेक ने दी निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया इगास पर्व, सीएम धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा