चमोली में बारिश का कहर! बादल फटने जैसे हालात, स्कूल-मकानों में घुसा मलबा, हाईवे रहा बंद

Share now

उत्तराखंड के चमोली में देर रात देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने जैसी घटना हुई, जिससे स्कूल, 8 बड़ी गाड़ियां, एंबुलेंस और मकानों में मलबा घुस गया है। भारी बारिश के कारण सिमली-ग्वालदम नेशनल हाईवे पर भी मलबा आ गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर BRO की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा हटाकर यातायात सुबह 10 बजे बहाल किया गया। घटना नारायणबगड़ क्षेत्र की है।

वहीं, पहाड़ी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Trending News