देहरादून: उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल दून अस्पताल में मरीज के साथ आई महिलाओं ने एक सुरक्षा गार्ड को लात मारी और वॉकी-टॉकी उठाकर उसके सिर पर दे मारा। इस दौरान बचाव करने आई महिला सुरक्षा गार्ड के सिर पर भी पानी की बोतल से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गईं।
वार्ड आया के पेट में भी लात मारने का आरोप है। घटना रविवार सुबह की है। अस्पताल की गायनी इमरजेंसी में 16 वर्षीय मरीज सुभानिया के इलाज के दौरान वार्ड के अंदर जाने को लेकर परिजनों और अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ व सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई।
घटना में एक महिला सुरक्षा कर्मी, एक वार्ड आया और दो सुरक्षा गार्ड घायल हुए हैं। वहीं मरीज के परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही, जरूरत से ज्यादा खून के सैंपल लेने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की शिकायत देहरादून पुलिस को दी गई है।

More Stories
उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों के लिए मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन, 5 साल का रोडमैप तैयार करने के निर्देश
रायपुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव