हल्द्वानी। शहर मुद्रिका खुशी गुरुरानी ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
उन्हें बॉक्सिंग में नेशनल टेक्निकल आफिशियल (एनटीओ) बनने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक की ओर से आधिकारिक मान्यता और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
मुद्रिका ने असम के गुवाहाटी में आयोजित आठवीं अंडर-19 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एनटीओ की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्हें इस उपलब्धि के लिए विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता मिली।
मुद्रिका पहले से ही पांच बार की राष्ट्रीय पदक विजेता बॉक्सर हैं। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय तैराक के रूप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
वर्तमान में वह मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की पढ़ाई कर रही हैं और शिक्षा के साथ खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

More Stories
रेड अलर्ट: देहरादून में 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी-निजी स्कूल बंद, DM ने जारी किया अवकाश आदेश
सोनम वांगचुक को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग खारिज
हरिद्वार: ICICI बैंक से 50 लाख की ठगी का खुलासा, फर्जी आधार से डेबिट कार्ड बनवाकर महिला समेत 3 गिरफ्तार