मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ऊधम सिंह नगर के गदरपुर और रुद्रपुर का दौरा करेंगे। वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे।
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को ऊधम सिंह नगर जिले के दौरे पर रहेंगे। वह गदरपुर और रुद्रपुर में कई करोड़ रुपये से तैयार निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही तैयार हो चुकी रिंग रोड का निरीक्षण करने भी जाएंगे।
निर्धारित सरकारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12:20 बजे गदरपुर स्थित नवीन मंडी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह सबसे पहले कम्बोज धर्मशाला पहुंचकर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे तथा अखंड पाठ में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री एनडीआरएफ परिसर में जवानों से भेंट-वार्ता करेंगे।
इसी कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, पौधारोपण तथा शहीद ऊधम सिंह के परिजनों से संवाद प्रस्तावित है। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन हेलीपैड रुद्रपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।


More Stories
एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील
लखनऊ में उत्तराखण्ड महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रवासी उत्तराखण्डियों से संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
श्रीनगर क्षेत्र को विकास की सौगात: 2.89 करोड़ की लागत से बने कपरोली इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, तीन कचरा वाहन रवाना