हल्द्वानी: हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस कोतवाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतक की पहचान दीपक भट्ट, निवासी इन्द्रपुरम कॉलोनी, हरिपुर नायक, हल्द्वानी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील
लखनऊ में उत्तराखण्ड महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रवासी उत्तराखण्डियों से संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान
श्रीनगर क्षेत्र को विकास की सौगात: 2.89 करोड़ की लागत से बने कपरोली इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, तीन कचरा वाहन रवाना