देहरादून, 23 अगस्त 2026। सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान तेज पानी के बहाव में डूबे व्यक्ति का शव SDRF ने करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास से बरामद कर लिया। सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया और लगातार तलाश के बाद शव को खोज निकाला।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह CCR/आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से SDRF को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में स्नान के दौरान एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा में तैनात SDRF टीम एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई और संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने नदी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश की।
कड़ी मशक्कत के बाद SDRF जवानों ने सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव बरामद कर लिया। शव को बाहर निकालने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक की पहचान नौथ राम (लगभग 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।


More Stories
देहरादून में PRD जवानों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, निदेशालय में तालाबंदी से कामकाज ठप; 365 दिन रोजगार की मांग पर अड़े जवान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय की आइकॉन नामित हुईं रेक्सा दानू