देहरादून 28 सितंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान श्री महेंद्र भट्ट ने अपने सपुत्र के आगामी विवाह समारोह का स्नेहिल निमंत्रण पत्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सौंपा। इस अवसर पर श्री भट्ट के साथ उनकी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण परिवार का सहर्ष स्वागत करते हुए उन्हें अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं आत्मीय मार्गदर्शन प्रदान किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुलाकात को लेकर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री से मिलना सदैव ऊर्जादायी और प्रेरणादायक होता है। परिवार सहित प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद प्राप्त होना हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का विषय है।


More Stories
विकलांगता प्रमाणपत्र के नाम पर ₹5 हजार रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री
उत्तरकाशी में हेली रेस्क्यू अभियान फिर शुरू, 96 पर्वतारोही-ट्रेकर्स की सुरक्षित वापसी का प्रयास