विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) से संबद्ध भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून की वैज्ञानिक टीमों ने विकासनगर, कालसी, सहसपुर और बहादराबाद के 19 गांवों का दौरा किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों के बेहतर प्रबंधन, जल-संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार और भूमि क्षरण रोकथाम संबंधी जानकारी किसानों को दी।
वैज्ञानिकों ने किसानों को जल संचयन, जीवनरक्षक सिंचाई, मृदा परीक्षण, नमी संरक्षण तकनीक और मिट्टी सुधार उपायों की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय जलवायु और संसाधनों के अनुसार उपयुक्त फसलों के चयन पर विशेष बल दिया। यह अभियान वैज्ञानिक सलाह के जरिये क्षेत्रीय जरूरतों को पूरा करने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है, जो टिकाऊ कृषि को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहा है।

More Stories
देहरादून में पार्किंग संकट होगा दूर! परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी विशाल अंडरग्राउंड पार्किंग, राजपुर रोड पर एलिवेटेड पार्किंग की तैयारी
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 33 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी
उत्तराखंड Weather Alert: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून में अगले 3 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, चारधाम यात्रा पर भी असर