पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष के पौधे का रोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।*
पंतनगर, 14 अगस्त। जनपद ऊधमसिंह नगर प्रभारी/ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्राद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी मां के सम्मान में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरण के संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए प्रकृति को हरा भरा बनाए हेतु अपनी सहभागिता अधिक से अधिक सुनिश्चित करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, मनीष कुमार, उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह , कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी विधि उपाध्याय शुक्ला, विवेक सक्सेना, अमित नारंग सहित कई लोग उपस्थित रहे।
More Stories
ऋषिकेश के खैरी खुर्द स्थित बंगला नाला क्षेत्र में जलभराव की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढालवाला से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई।
दून पुलिस को रखा अलर्ट मोड पर
जनपद उत्तरकाशी के सलाई बैंड क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक लेबर कैंप इसकी चपेट में आ गया। कैंप में कुल 19 श्रमिक रह रहे थे।