नैनीताल। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन की शुरुआत होने से पहले ट्रैफि क व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस हाईटेक तकनीक का सहारा ले रही है। शहर में ट्रैफि क आइ नामक आधुनिक डिवाइस लगाए जा रहे हैं जो पूरे नगर की पार्किंग और सडक़ यातायात की वास्तविक स्थिति को रियल टाइम में दिखाएंगे, इससे पुलिस को तुरंत जानकारी मिल सकेगी कि कहां भीड़ बढ़ रही है और किस मार्ग पर दबाव अधिक है और किस पार्किंग में जगह खाली है।
आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि यह तकनीक ट्रैफि क प्रबंधन में बड़ा बदलाव लाएगी कयोंकि अब तक अधिकतर फैसले मैन्युअल आधार पर लिए जाते थे लेकिन रियल टाइम डेटा मिलने के बाद पुलिस अधिकारी तुरंत रूट बदल सकेंगे व डायवर्जन लगा सकेंगे और जरूरत पडऩे पर वाहनों को रोकने जैसे निर्णय भी तुरंत लिए जा सकेंगे, इससे जाम की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
कहा कि इन डिवाइसों को आईआईटी रुडक़ी ने कुमाऊं पुलिस के साथ समन्वय कर तैयार किया है। ट्रायल सफल रहने के बाद अब अतिरिक्त उपकरण नैनीताल भेजे जा रहे हैं इन्हें हल्द्वानी, काठगोदाम, कैंची धाम तथा नैनीताल की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों सहित भीड़भाड़ वाले जोन में स्थापित किया जाएगा ताकि समय रहते ट्रैफिक को डायवर्ट कर भीड़ से बचा जा सके। इस तकनीक का एक और फ ायदा यह होगा कि पर्यटक भी यह जान सकेंगे कि किस स्थान पर भीड़ कितनी है और किस रूट से जाना उनके लिए आसान रहेगा इससे अनावश्यक वाहनों का दबाव कम होगा और शहर में प्रवेश सुचारू रहेगा।

More Stories
देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगे: ₹3 तक बढ़े दाम, आम जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ
उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति
धामी सरकार का बड़ा नियुक्ति अभियान: 307 अभ्यर्थियों को मिले जॉइनिंग लेटर