देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में 20 अगस्त को हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे एक और आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नमन पुत्र सुमित, निवासी ऊंचा गांव, थाना करना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश), उम्र 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर शामली से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को पटेलनगर क्षेत्र में स्विफ्ट कार सवार युवकों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस घटना में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0 544/26, धारा 109(1)/3(5)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए दून पुलिस ने तत्काल जनपद के आंतरिक मार्गों और सीमावर्ती चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने रोहित नामक आरोपी को घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार के साथ नया गांव बैरियर से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
पूछताछ में गिरफ्तार नमन ने पुलिस को बताया कि उसके साथी गुरमीत का आदित्य, सुजल और उनके साथियों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते गुरमीत और उसके साथियों ने आईटीएस कॉलेज वाली रोड पर आदित्य, सुजल व उनके साथियों पर फायरिंग की थी। हालांकि, पहली फायरिंग में किसी को चोट नहीं आई।
पुलिस के मुताबिक, मौके पर लोगों के एकत्र होने के बाद आरोपी स्विफ्ट कार से फरार हो गए। इसके बाद आदित्य और उसके साथियों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया। शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास गुरमीत ने दोबारा फायरिंग की, जिसमें आदित्य का साथी साहिल गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक एक आरोपी को घटना के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि नमन की गिरफ्तारी के बाद अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
नमन पुत्र सुमित
निवासी—ऊंचा गांव, थाना करना, जिला शामली, उत्तर प्रदेश
उम्र—19 वर्ष
आरोपी का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 544/26, धारा 109(1)/3(5)/352 बीएनएस
- मु0अ0सं0 545/26, धारा 125/191(2)/3(5) बीएनएस
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
- कांस्टेबल संदीप
- कांस्टेबल नितिन


More Stories
आज रात से बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 27 सितंबर तक बारिश का दौर; 26 को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण
मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा ट्रक हॉस्टल की दीवार तोड़कर पलटा, चालक गंभीर घायल