Uttarakhand Weather Update: आज रविवार 3 मई को भी उत्तराखंड में मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। तो वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो सुबह धूप खिली रह सकती है। हालांकि दिनभर और शाम के समय हल्की ठंडी हवा का दौर देखने को मिलेगा। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार है। इसके अलावा राज्य के बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रह सकता है।
Uttarakhand Weather Update: आज 3 मई को भी खराब रहेगा मौसम!
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून, अल्मोड़ा, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने के आसार है। तो वहीं गर्जन और ठंडी हवाओं के भी चलने की संभावना है।तो वहीं वहीं, 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
5 मई तक इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो अगले 24 से 48 घंटे के अंदर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साप्ताहिक पूर्वानुमान की माने तो 5 मई तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

More Stories
देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगे: ₹3 तक बढ़े दाम, आम जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ
उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति
धामी सरकार का बड़ा नियुक्ति अभियान: 307 अभ्यर्थियों को मिले जॉइनिंग लेटर