देहरादून। चढ़ावा चोरी की जांच को शासन स्तर पर गठित उच्चस्तरीय जांच समिति मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर मौके पर जांच शुरू करेगी। समिति मंदिर परिसर, नगद चढ़ावा गणना कक्ष, अभिलेखों, सीसीटीवी व्यवस्था और चढ़ावे के प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण करेगी।
शासन ने इस प्रकरण को श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर प्रबंधन की पारदर्शिता से जुड़ा संवेदनशील मामला मानते हुए जांच के दायरे को व्यापक रखा है।
सीसीटीवी व्यवस्था और चढ़ावे के प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण होगा
शासन की जांच समिति मंडलायुक्त आनंद स्वरूप के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे के संग्रह, सुरक्षित भंडारण, गणना, अभिलेखीकरण और बैंक में जमा करने तक की पूरी व्यवस्था का परीक्षण करेगी। इसके साथ ही जांच समिति संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है।
रजिस्टर और डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान भी किया जाएगा
जांच के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों, रजिस्टरों तथा डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान भी किया जाएगा, ताकि किसी भी स्तर पर हुई अनियमितता का पता लगाया जा सके। मामले में एसआईटी ने आरोपित प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

More Stories
80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, बोले—जनभागीदारी से बनेगा विकसित और श्रेष्ठ उत्तराखंड
हरिद्वार में CM धामी ने शहीदों को किया नमन, बोले—विभाजन की पीड़ा नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी
विभाजन की त्रासदी को किया याद, एमडीडीए में दो मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि