उत्तराखंड में पेश होने वाले आम बजट को लेकर राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके लिए प्रदेश भर के अलग-अलग वर्गों के साथ प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल संवाद कर रहे हैं। संवाद में आए सुझावों को आम बजट में जगह दी जाएगी और उसी के अनुरूप राज्य के बजट को तैयार किया जाएगा। पिछले 4 सालों से उत्तराखंड सरकार बजट पेश होने से एक महीने पहले प्रदेश के किसानों,औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोग, बैंकर्स स्वयं सहायता समूह पर्यटन पशुपालन और व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम करती है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के बजट में हितधारकों की सहभागिता जरूरी है। जिसके लिए धामी सरकार के कार्यकाल में हर साल प्रदेश के हितधारकों से संवाद किया जाता है जिसमें प्राप्त सुझावों के जरिए प्रदेश में विकास होता है।

More Stories
ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री
देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट