देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार किया है।
थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से 56.56 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नशे की बिक्री से अर्जित 7,120 रुपये नकद बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद भर में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जोगीवाला चौक के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अर्श उर्फ छररा (22) पुत्र सरताज तथा उसकी मां आसमा (50) निवासी जोगीवाला चौक, नेहरू कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
दोनों मां-बेटे मिलकर इस स्मैक को शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और नशे के आदी स्थानीय लोगों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना बना रहे थे। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
पुलिस अब आरोपितों को स्मैक उपलब्ध कराने वाले ड्रग पेडलर की तलाश में जुट गई है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।


More Stories
चकराता वायरल ऑडियो प्रकरण: चमन सिंह और राजपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बेटियों पर कांग्रेस में शामिल होने का दबाव बनाने का आरोप
अंकिता भंडारी केस में पेशी से पहले उर्मिला सनावर गिरफ्तार, सहारनपुर से हरिद्वार लाई पुलिस
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड: प्रदीप बत्रा