देहरादून: एक बार फिर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और सांसद कुमारी सैलजा उत्तराखंड दौरे पर आ रहीं हैं. उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा 17 और 18 जून को देहरादून में मौजूद रहेंगी. इन दिनों वे संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं, सभी प्रकोष्ठों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठकें करने जा रही हैं.
कांग्रेस नेता अमरेंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया 17 जून को पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून दौरे पर आ रही हैं. उन्होंने बताया कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों और जिला अध्यक्षों के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है. उन्होंने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा संगठन समन्वय के साथ-साथ आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगी. इस दौरान वह पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों, विभागों,प्रकोष्ठों और सभी जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा करेंगी.
इसके अलावा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा भी करेंगी.कांग्रेस नेता अमरेंद्र बिष्ट ने कहा कि पार्टी की तरफ से पिछले समय में जो काम किए गए हैं, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी यहां आकर उन कामों को धार देने जा रही हैं.

More Stories
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, UPNL कर्मचारियों को राहत समेत 8 अहम निर्णय
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत कैंट में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
TTF कोलकाता में बोले सतपाल महाराज: बंगाल से उत्तराखंड का विशेष सांस्कृतिक जुड़ाव, दुनिया का प्रमुख पर्यटन केंद्र बन रही देवभूमि