हल्द्वानी। साइबर अपराधियों ने ऐसा जाल बुना कि एक क्लिक में ही हल्द्वानी की महिला के खाते से साढ़े तीन लाख रुपए पार हो गए। ठगी होते ही महिला ने हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस को तहरीर सौंपी है।
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित आनंद बाग निवासी एक महिला ने कहा कि उसका पीएनबी की द्वारका शाखा में खाता है। दिसंबर में बैंक का अधिकारी बताकर खाते की वेरिफिकेशन का हवाला दिया। थोड़ी देर बाद उसी नंबर से एक संदिग्ध लिंक भेजा गया।
भरोसा कर महिला ने लिंक पर क्लिक किया और देखते ही देखते खाते से साढ़े तीन लाख रुपये पार हो गए। बैंक खाते से रुपए निकलने का मोबाइल पर मैसेज आते ही उनके होश उड़ गए।
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने किसी को ओटीपी साझा नहीं किया, लेकिन लिंक क्लिक करते ही रुपए निकल गए। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर दी थी।
पूरे मामले की जांच के बाद हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। मोबाइल नंबर और ट्रांजेक्शन डिटेल खंगाली जा रही है।

More Stories
सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर सख्त धामी सरकार: मुख्य सचिव को SOP बनाने के निर्देश
शिक्षा निदेशालय में हंगामा पड़ा महंगा, हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा
ब्रेकिंग: ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर तोता घाटी में भूस्खलन, ट्रक दबा—चालक की दर्दनाक मौत