सितारगंज : उधम सिंह नगर के सितारगंज में गुरुवार देर शाम एक बार फिर सड़क दुर्घटना ने तीन मासूम युवकों की जिंदगी छीन ली। अमरिया रोड के मलपुरी इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही रेडी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि रेडी में सवार तीन युवक मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार की शाम युवक गौरीखेड़ा से सितारगंज की ओर रेडी पर सवार होकर जा रहे थे। अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा अज्ञात वाहन रेडी से टकरा गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि रेडी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। युवकों को बचाने का कोई मौका ही नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सितारगंज उपजिला चिकित्सालय ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया।


More Stories
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने विस्तारकों प्रभारियों को दिया बूथों से चुनाव जीतने का मंत्र!
रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—‘मेरी जान को खतरा’, फोन टैपिंग और फर्जी रिकॉर्डिंग का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।