देहरादून। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने निरीक्षक नागरिक पुलिस के तबादलों और नई नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के तहत कई महत्वपूर्ण थानों और शाखाओं में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डोईवाला कोतवाली की कमान अब निरीक्षक राकेश गुसाईं को सौंपी गई है। पुलिस महकमे में अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और प्रभावी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले राकेश गुसाईं से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसी क्रम में यशपाल सिंह बिष्ट को ऋषिकेश कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि कैलाश चंद्र भट्ट को नगर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा हरिओम राज चौहान को चुनाव सेल का दायित्व दिया गया है। कमल कुमार लुंठी को रायवाला थाना प्रभारी, संतोष सिंह कुंवर को शिकायत प्रकोष्ठ का शाखा प्रभारी तथा नरेंद्र सिंह गहलावत को डालनवाला कोतवाली प्रभारी बनाया गया है।

More Stories
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, UPNL कर्मचारियों को राहत समेत 8 अहम निर्णय
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत कैंट में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
TTF कोलकाता में बोले सतपाल महाराज: बंगाल से उत्तराखंड का विशेष सांस्कृतिक जुड़ाव, दुनिया का प्रमुख पर्यटन केंद्र बन रही देवभूमि