अल्मोड़ा में बोलेरो 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे वाहन में सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी श्रद्धालु कैंची धाम के दर्शन करने के बाद जागेश्वर धाम जा रहे थे।
हादसा मंगलवार को धौलछीना क्षेत्र के बाड़ेछीना के पास अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर हुआ। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत खाई से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बाड़ेछीना अस्पताल में भर्ती कराया गया।


More Stories
कोटद्वार में अभद्रता और जान से मारने की धमकी के आरोप में दीपक उर्फ अक्की गिरफ्तार
महाराज ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रायपुर स्टेडियम में मासूम शर्मा के कार्यक्रम का उक्रांद ने विरोध किया