देहरादून। उत्तराखंड शासन ने IPS (आईपीएस) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ के पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, निवेदिता कुकरेती को नया आईजी कुमाऊँ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनंत कुमार ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही आयुष अग्रवाल को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।
राज्य सरकार द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों की नई तैनाती के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।


More Stories
बदरीनाथ दर्शन कर लौट रहे पांच दोस्तों की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत, पायलट समेत छह की गई जान; कई परिवारों में पसरा मातम
उत्तराखंड: रामनगर के पूछड़ी में चला धामी सरकार का बुलडोजर, 14 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त
बिना नक्शे निर्माण पड़ा भारी! देहरादून में MDDA का बड़ा एक्शन, सात जगह जड़ी सील