ऋषिकेश-चम्बा हाईवे पर बस हादसा
टिहरी।
ऋषिकेश-चम्बा-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। घनसाली के घुत्तु से देहरादून जा रही विश्वनाथ सेवा की बस नागणी और आमसेरा के बीच अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 13 यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गई। 108 एंबुलेंस द्वारा एक घायल को खाड़ी अस्पताल पहुँचाया गया, वहीं मृतकों के शव निजी वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी भेजे गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। इसी कारण वह वाहन से अचानक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो की मौत और दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है।

More Stories
कारगिल विजय दिवस पर द्वारीखाल के शहीद पार्क में कांग्रेस ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
युवाओं पर टिप्पणी से बढ़ीं भाजपा की मुश्किलें? महेंद्र भट्ट के बयान पर बवाल
पेपर लीक: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बाहर धरना प्रदर्शन